वरिष्ठ नागरिको ₹1000-9250 पेंशन प्राप्त कर लो, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022):

 प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022):लाभ , उद्देश्य ,योग्यता एवं पात्रता  शर्तें ,महत्वपूर्ण दस्तावेज़,आवेदन कैसे करें ,आवेदन स्थिति , स्टेटस कैसे पता करें



 

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022):

भारत में ऐसे बहुत से बुजुर्ग हैं जिनको कोई पेंशन नहीं मिलती । बुजुर्ग लोगों को पेंशन देने के साथ ही उनके धन के सुरक्षित निवेश के लिए भारत सरकार ने एक नई योजना 2017 में लॉन्च की थी जिसकी समयावधि को अब 2023 तक बढ़ा दिया गया है इस महत्वपूर्ण योजना का नाम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022  है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022):

यह एक पेंशन स्कीम है जिसे भारत सरकार द्वारा देश के वरिष्ठ नागरिको के लिए लाया गया है । इस योजना के अंतर्गत 60 साल के या उससे अधिक वर्ष के सीनियर सिटिज़न को पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। पेंशन की राशि वरिष्ठ नागरिको के विकल्प चुनने पर निर्भर करेगी । 

यदि नागरिक मासिक पेंशन का विकल्प चुनते है तो उन्हें 10 वर्षो तक 8 % का ब्याज मिलेगा अगर वह वार्षिक पेंशन विकल्प चुनते है तो उन्हें 10 वर्षो के लिए 8 .3 % का ब्याज मिलेगा । यह  पैंशन प्लान  योजना भारत सरकार की है लेकिन LIC द्वारा चलायी जा रही है । 

इस योजना के तहत निवेश करने की अधिकतम सीमा पहले साढ़े सात लाख थी जिसे अब बढ़ा कर 15 लाख रूपये कर दिया गया है इसमें  निवेश  करने की समय सीमा  बड़ा कर 31 मार्च सन् 2023 दी गयी है । 


प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022):से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

  • इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक अधिकतम  1500000 रुपए निवेश करके प्रतिमाह ₹10000 की पेंशन प्राप्त कर सकता है।
  • इस योजना के तहत जमा राशि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत टैक्स फ्री है। लेकिन  ब्याज पर आयकर का भुगतान करना होगा।
  •  पॉलिसीधारक को महीने पेंशन के लिए 8% दर से ब्याज मिलेगा। वार्षिक पेंशन के लिए  8.3% दर  से ब्याज प्राप्त होगा।
  • 10 साल वाली पॉलिसी अवधि में  मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक पेंशन प्राप्त करने का विकल्प होता है।
  • इसके तहत जुड़ने के लिएलाभार्थी को किसी भी मेडिकल परीक्षण करवाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • इस योजना के तहत निवेश करने के 10 साल बाद पेंशन के अंतिम भुगतान के साथ जमा निवेश राशि भी वापस लौटा दी जाती है। 
  • यदि पॉलिसी होल्डर की मृत्यु  10 साल के अंदर हो जाती है तो जमा राशि नामित व्यक्ति को रिफंड कर दी जाएगी।


प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022):संपूर्ण जानकारी

योजना का नाम                      प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

योजना का लांच किया?             भारतीय जीवन बीमा निगम

योजना का लाभार्थी                     भारत के नागरिक

योजना का उद्देश्य                     प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना

आधिकारिक वेबसाइट              https://www.licindia.in/Home

योजना का साल                        2022


प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022): लाभ

  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना कर(tax) बचत योजना नहीं है।
  • यह योजना केवल एक निवेश योजना है।
  • 60 वर्ष की आयु वाले नागरिक 1500000 रुपए तक का निवेश 31 मार्च 2023 से पहले कर सकते हैं।
  • निवेश के आधार पर नागरिकों को ₹1000-₹9250 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से मिलने वाले रिटर्न पर समय-समय पर लागू की गई कर की दर के अनुसार कर लगाया जाता है।
  •  इस योजना को जीएसटी से छूट प्रदान की गई है।
  •  प्रधानमंत्री वय वंदना योजना पर जीएसटी नहीं लगाया जाता।
  • आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के अंतर्गत इस योजना के अंतर्गत निवेश करने वाले नागरिक द्वारा कटौती का दावा नहीं किया जा सकता।


प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022): फ्री लुक पीरियड

यदि कोई पॉलिसी धारक प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के नियम व शर्तें संतुष्ट नहीं है तो वह पॉलिसी लेने की 15 दिन के अंदर पॉलिसी वापस कर सकता है। यदि पॉलिसी ऑफलाइन खरीदी गई है तो 15 दिन के अंदर वापस की जा सकती है और यदि पॉलिसी ऑनलाइन खरीदी गई है तो 30 दिन के अंदर वापस की जा सकती है। 

पॉलिसी वापस करते समय पॉलिसी वापस करने का कारण भी प्रदान करना अनिवार्य है। यदि पॉलिसी धारक पॉलिसी वापस करता है तो उसे स्टैंप ड्यूटी तथा जमा की गई पेंशन की राशि काटकर खरीद मूल्य का रिफंड किया जाएगा।


प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022): का उद्देश्य

प्रधान मंत्री वय वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है। यह पेंशन उनको उनके द्वारा किए गए निवेश पर ब्याज देकर प्रदान की जाएगी। 

इस योजना के माध्यम से देश के वरिष्ठ नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे और उन्हें वृद्धावस्था में दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों में वित्तीय स्वतंत्रता उत्पन्न होगी।


प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022):पेंशन लेने के विकल्प

  1. मासिक
  2. तिमाही
  3. छमाही
  4. सालाना 

पेंशन का भुकतान एनईएफटी द्वारा या आधार सक्षम भुकतान प्रणाली के माध्यम से किया जायेगा ।


प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022): के मुख्य तथ्य

  • इसके तहत वरिष्ठ नागरिक की उम्र  60 वर्ष या अधिक होनी चाहिए । अधिकतम उम्र सीमा की कोई सीमा नहीं है ।
  • पॉलिसी का टर्म 10 साल का होगा । न्यूनतम पेंशन  1000 रूपये है  प्रतिमाह/तिमाही 3000 ,6000 रूपये /छमाही ,12000 रूपये /वर्ष  होगी । अधिकतम 30 ,000 रूपये /तिमाही ,60 ,000 रूपये /छमाही ,और 1 ,20000 रूपये प्रतिवर्ष होगी ।
  • इसकेअंतर्गत सीनियर सिटिज़न अधिकतम 15 लाख रूपये का निवेश कर सकते है ।
  • इस पालिसी की अवधि 10 वर्ष की है ।
  • पीएमवीवीवाई योजना देश के वरिष्ठ नागरिको को वृद्धावस्था आय सुरक्षा प्रदान करती है ।
  • इस योजना के तहत आपको GST नहीं देनी होगी ।


प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022): की पात्रता

  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु की इस योजना के अंतर्गत कोई सीमा नहीं है।
  • इस योजना के अंतर्गत पॉलिसी की अवधि 10 साल है।


प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022): के महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आयु का प्रमाण
  • आय का प्रमाण
  • निवास का प्रमाण
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो


प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2022 (PMVVY Scheme 2022):  आवेदन कैसे करे ?

इस्के लिए नीचे दिए गए तरीके का पालन करना होगा ।


  • सर्वप्रथम आवेदक को LIC की ऑफिसियल वेबसाइट  पर जाना होगा ।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर  होम पेज खुल जायेगा इस पर Registrationके ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद  आवेदन फॉर्म  में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम पता ,आधार नंबर आदि भरना होगा ।
  • सभी जानकारी भरने के पश्चात् आपकोअपने सभी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा और फिर आखिर में सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा ।
  • इस तरह आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा ।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें